Mahindra XUV300 Flex Fuel Bharat Mobility Expo 2024 में हुई लॉन्च, अब पेट्रोल की चिंता खत्म

नई दिल्ली में चल रहे Bharat Mobility Expo 2024 में हमें नए नए वाहन देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच महिंद्रा ने भी भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल तकनीकी से लैस महिंद्रा xuv300 को पेश कर दिया है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही है। इसके साथ ही साथ महिंद्रा ने पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक BE Rall–E इलेक्ट्रिक XUV को भी लोगों के सामने पेश किया है। यह वाहन न केवल आपके बजट का ख़याल रखेंगे बल्कि पर्यावरण के लिए भी यह काफी लाभदायक हैं। आईये विस्तारपूर्वक तरीके से जानते हैं। 

Mahindra XUV300 Flex Fuel Features

फीचर्स और डिज़ाइन के मामले में Mahindra XUV300 फ्लेक्स फ्यूल में कोई ख़ास परिवर्तन नहीं किये गए हैं। इसे w6 वेरिएंट के आधार पर ही डिज़ाइन किया गया है। इसमें एलईडी हेडलैंप, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और सिक्स एयरबैग्स जैसे बढ़िया बढ़िया फीचर्स मिलते हैं। अगर सुरक्षा की बात की जाए तो इसमें आपको ABS, ESC, हिल असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कुल मिलाकर, इस गाड़ी को फीचर्स का कॉम्बो कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 

Mahindra XUV300 Flex Fuel Engine

Mahindra XUV300 Flex Fuel Engine

दोस्तों यह गाड़ी अपने दमदार 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से 109 bhp पावर और 200 Nm टॉर्क जनरेट करती है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। पर इसकी असली खासियत है फ्लेक्स-फ्यूल क्षमता जो E20 (20% इथेनॉल मिश्रित) और E85 (85% इथेनॉल मिश्रित) जैसे मिश्रणों पर बड़ी ही आसानी से चल सकती है। बताया जा रहा है कि यह भारत कि पहली फ्लेक्स-फ्यूल SUV होने वाली है जिससे काफी सारे लोगों को पेट्रोल के बढ़ते दामों से राहत मिलेगी। 

What Is Ethanol-Blended Fuel? ( इथेनॉल मिश्रित ईंधन क्या होता है )

What Is Ethanol Blended Fuel
What Is Ethanol-Blended Fuel

हम जानते हैं कि काफी सारे लोगों के मन में सवाल पैदा हो रहा है कि आखिर फ्यूल फ्लेक्स है क्या? देखिये यह एक ऐसा ईंधन विकल्प है जो पेट्रोल और इथेनॉल या मेथेनॉल के मिश्रण से बनता है। इसे अल्कोहल ईंधन भी कह दिया जाता है, क्योंकि इसे इसका निर्माण गन्ना, मक्का जैसे कई कृषि उत्पादों से किया जाता है। भारत सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है जिसके चलते 2025 तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि फ्लेक्स फ्यूल आने वाले समय में कितना लाभदायक हो सकता है। 

Mahindra XUV300 Flex Fuel Safety Features

पर्यावरण के अनुकूलन के साथ साथ Mahindra XUV300 फ्लेक्स फ्यूल सुरक्षा में भी कोई समझौता नहीं करने वाली। सुरक्षा के लिए इसमें ABS के साथ EBD, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं जिससे दुर्घटनाओं से बचाव होगा। साथ ही इसमें आपको छह एयरबैग्स, मजबूत बॉडी संरचना और सीट बेल्ट रिमाइंडर आदि भी मिलते हैं। यानि आप निश्चिंत होकर गाड़ी चला सकेंगे। 

Mahindra XUV300 Flex Launch Date in India 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Mahindra XUV300 Flex Fuel का प्रोटोटाइप को 2025 तक भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा और उम्मीद है कि 2025 के अंत तक इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। 

Mahindra XUV300 Flex Fuel Price In India

जहां तक एक्सयूवी 300 की बात है तो इसकी कीमतें 9.19 लाख रुपये से शुरू होती हैं। परंतु इसके फ्यूल फ्लेक्स वर्शन का दाम थोड़ा प्रीमियम होने वाला है। कुछ माहिरों का अंदाज़ा है कि इसकी कीमत 13 लाख रूपये तक की हो सकती है। लेकिन इसके लिए हमें अभी थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। 

YouTube- Mahindra XUV300 Flex Fuel Version Launched At 2024 Bharat Mobility Expo – Explained All Details

Conclusion 

पर्यावरण के अनुकूल और कम बजट के साथ ज़्यादा सफर करने के लिए महिंद्रा एक्सयूवी 300 फ्यूल फ्लेक्स एक काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। लेकिन इसके लांच होने में अभी थोड़ा वक़्त बाकी है और आपको थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। लेकिन यह इंतज़ार आपका बेकार नहीं जाने वाला, क्योंकि यह भारत की ऐसी पहली एक्सयूवी होगी जो सस्ते ईंधन पर भी चल सकती है। 

CarChalao24.com मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं,रोशन को लेखन के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। और CarChalao24.com की संपादक, लेखक और ग्राफिक डिजाइनर की टीम का नेतृत्व करते हैं। अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें। About Us

Sharing Is Caring:

Leave a Comment