New Ford Endeavour  जानें इसके नए फीचर्स  और कीमत 

New Ford Endeavour 2025 : Ford India भारत के बाजार में अपनी बेहतरीन लुक वाली जबरदस्त SUV Ford endeavour को फिर वापिस लाने की तैयारी कर रहा है। बड़ी अमेरिकन कंपनी Ford ने 2021 में भारतीय बाजार को छोड़ दिया था। लेकिन अब  एक मीडिया रिपोर्ट सामने के जानकारी के अनुसार  यह भारत ने बिक्री करने फिर वापिस आ रही है। 

फोर्ड कंपनी ने फिर  भारत में एक नया पेटेंट दाखिल कर चेन्नई के प्लांट में बिक्री करने की योजना है इसके साथ ही फोर्ड इंडिया ने भारतीय बाजार में व्यापार करने के लिए एक नया पेटेंट भी दाखिल किया है। उम्मीद है कि इस गाड़ी का नाम भारतीय बाजार में Ford Endeavour के नाम से लॉन्च की जाएगी। इसका मुकाबला एक समय सीधे टोयोटा फॉर्च्यूनर से होता था। और आज भी Ford Endeavour का सेकेंड हैंड मार्केट बहुत बड़ा है।

New Ford Endeavour patent

कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  फोर्ड अपनी नई एडवेंचर को  चेन्नई फैक्ट्री में असेंबल करेगी। लेकिन इसके अलावा मौजूदा खबरों के मुताबिक कंपनी इसे सीधे आयत करने पर भी विचार कर रही है। उम्मीद है कि फोर्ड अपने मौजूदा एडवेंचर को जल्द ही भारतीय बाजार में आयत करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रति वर्ष 2500 यूनिट्स  का आयत किया जायेगा। जबकि असेंबली लाइन की शुरुआत 2025 तक किया जाने वाला है।

 हालांकि पूर्ण रूप से आयतित फोर्ड एडवेंचर की कीमत भारतीय बाजार में उपलब्ध फॉर्च्यूनर की कीमत से अधिक होने की संभावना है। और जब इसका उत्पादन भारतीय बाजार में शुरू होगा तो इसकी कीमत कम हो जाएगी ।

वर्तमान में फोर्ड कम्पनी के पास भारत में दो प्लांट थे। एक साणंद में जिसे 2022 में टाटा मोटर्स को बेच दिया था। और दूसरा चेन्नई में जिसे विनफास्ट  जैसे OEMS के प्रस्तावों के बावजूद इसे बंद करने के निर्णय लेने के लिए इसे block कर रखा गया था।

New Ford Endeavour design

 सामने आई तस्वीरों के अनुसार नई Ford Endeavour की डिजाइन  अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिक्री करने के लिए उपलब्ध Ranger  pick-up truck के समान होगा और इसी प्लेटफार्म पर आधारित होगा। Ford Endeavour एक लैडर फ्रेम आर्किटेक्चर पर आधारित SUV होने वाली है। जो काफी आकर्षक डिजाइन और स्टाइलिश लुक और पॉवर फुल इंजन विकल्प के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जाने वाला है।

Ford Endeavour में सामने की तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर वाला एवरेस्ट डिजाइन देखने को मिलेगा ।हालांकि फोर्ड कम्पनी अभी इसके बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी है। New generation Ford Endeavour  की road pregence मौजूदा मॉडल से कहीं ज्यादा होगी।और ये फॉर्च्यूनर को अपनी कड़ी टक्कर देने वाली है।

New Ford Endeavour features 

हालांकि इस गाड़ी की डिजाइन के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन उम्मीद है कि 12.3 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 12.4 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश होने वाली है। ADAS टेक्नोलॉजी और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश होगा उम्मीद है कि फॉर्च्यूनर से बेहतर फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

New Ford Endeavour engine

बात करें इसके इंजन फीचर्स की तो हुंड के नीचे इस मॉन्स्टर SUV को पॉवरफुल बनाने के लिए फोर्ड रेंजर के इंजन का उपयोग किए जाने की संभावना है। इसमें 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन और 3.0 लीटर V6 टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसे 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 10 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा इसमें बेहतरीन ऑफ रोडिंग के लिए 2WD और खराब सड़कों के लिए 4WD क्षमता होगी। इसके टॉप वेरिएंट में ऑल व्हील ट्राइव तकनीक उपलब्ध होगी। जबकि निचले वेरिएंट में रियर व्हील ड्राइव तकनीक  दी जायेगी।

बात करें इसके एवरेज की तो Ford Endeavour के माइलेज की बात करें तो 12.4 से 13.9 किमी प्रति लीटर है। ऑटोमैटिक डीजल वेरिएंट का माइलेज 13.9  किमी /लीटर है।

New Ford Endeavour launch date in India

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Ford Endeavour की अगली पीढ़ी को 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कम्पनी की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन जल्द इसकी जानकारी सामने आ जायेगी  ऐसी उम्मीद है।

New Ford Endeavour price

भारतीय बाजार में आने वाली Ford Endeavour की कीमत 60 लाख रूपए से शुरू होने की उम्मीद है।जबकि फॉर्च्यूनर की कीमत 33.43 लाख रुपए से 51.44 लाख रूपए तक एक्स शोरूम कीमत है।

CarChalao24.com मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं,रोशन को लेखन के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। और CarChalao24.com की संपादक, लेखक और ग्राफिक डिजाइनर की टीम का नेतृत्व करते हैं। अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें। About Us

Sharing Is Caring:

Leave a Comment